{"_id":"5acb8d894f1c1be56b8b49f4","slug":"61523289481-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी में शार्ट सर्किट से डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी में शार्ट सर्किट से डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में लगी आग
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसी में शार्ट सर्किट से डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में लगी आग
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड स्थित डोमिनोज पिज्जा के आउटलेट में सोमवार सुबह आग लग गई। आग आउटलेट में लगे एयर कंडीशन (एसी) में शार्ट सर्किट होने से लगी। सुबह जिस समय आग लगी उस समय आउटलेट में तीन महिला कर्मचारी मौजूद थीं, जिन्होंने पिछले गेट से बाहर निकल कर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
बीके चौक के नजदीक नेहरू ग्राउंड मेन रोड पर ही डोमिनोज का आउटलेट है। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे आउटलेट खुला था और साफ सफाई के अलावा किचन में काम हो रहा था। सुबह का समय होने के कारण वहां कोई ग्राहक भी नहीं थी। आउटलेट प्रबंधक अलका ने बताया कि करीब 10.30 बजे लोगों के सिटिंग एरिया में लगे एसी में से चिंगारियां निकलने लगीं। जब तक वे उसका स्विच ऑफ करतीं तब तक एसी में से आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग फैल गई और अंदर धुआं भर गया। इस पर अंदर मौजूद अलका के पूनम व चित्रा पिछले दरवाजे से बाहर आ गईं। आग फैलते ही आसपास के शोरूम में भी अफरातफरी मच गई। आसपड़ोस के लोगों ने इस संबंध में फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान आउटलेट के शीशे के गेट को भी तोड़ना पड़ा। आग की लपटें शांत होने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अंदर जाकर देखा कि कहीं आग सुलग तो नहीं रही है। इस दौरान उन्हें जहां से भी धुआं उठते दिखा, वहां पानी मारकर उसे बुझाया गया। इस दौरान डोमिनोज पिज्जा के साथ बने एयरटेल के आउटलेट में मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया। जल्टबाजी में शटर नीचे करने के दौरान एयरटेल के आउटलेट का भी शीशे का दरवाजा टूट गया। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने भी घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।