फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   600 youths received appointment letters at the job fair

Faridabad News: रोजगार मेले में 600 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Sat, 17 Oct 2026 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
600 youths received appointment letters at the job fair
सेक्टर-18 स्थित आईटीआई में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सौंपे पत्र
विज्ञापन

नंबर गेम-1500 से अधिक ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बृहस्पतिवार को सेक्टर-18 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इसमें 75 उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हुए और विभिन्न कंपनियों की ओर से 600 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने युवाओं को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उन्हें कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता की कमी नहीं है। जरूरत उनकी योग्यता और हुनर के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने की है। केंद्र सरकार रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाला भी बनाना है। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक और आधुनिक उद्योगों के दौर में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं के पास तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव, संवाद कौशल और समय प्रबंधन की क्षमता भी होनी चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के लिए युवाओं को लगातार नए कौशल सीखने चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, भगत सिंह नौहर, रोजगार कार्यालय के अधिकारी कमल छावड़ा, राजवीर सिंह, बृजेश, आईटीआई के प्रधानाचार्य योगेश मंडल, कवि देवेंद्र, सतीश सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुधौला में कौशल विकास विवि की स्थापना महत्वपूर्ण कदम : गुर्जर

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पलवल के दुधौला में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्लंबिंग, इलेक्ट्रिशियन, घरेलू सेवाओं, सफाई, खाना बनाने और कपड़े धोने जैसे क्षेत्रों में भी काम के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed