फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6 arrested for cheating people in the name of installing towers

Faridabad News: टावर लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
6 arrested for cheating people in the name of installing towers
आरोपियों से 18 मोबाइल व 2 लैपटॉप बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टावर लगवाने के नाम पर ठगी के मामले में 6 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शशि कुमार और उदय सिंह निवासी गांव पिंजूपूरा कैथल, संदीप कुमार निवासी गांव बिसनपुरा जिला जींद, डेविड निवासी सलेमगढ़ नियर खाद गोदाम जिला हिसार, गौरव कुमार निवासी मोहल्ला सराय जिला रेवाड़ी व आकाशदीप निवासी मंदी कॉलोनी जिला हिसार हाल कृष्णा नगर दिल्ली शामिल हैं। आरोपियों से 18 मोबाइल व 2 लैपटॉप बरामद किए गए। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-83 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि उसको अपने एक प्लाॅट में मोबाइल टावर लगवाना था। जिसके लिए उसने बंगलूरू में स्थित एबीजी टावर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी की वेबसाइट को सर्च किया। जिस पर एक व्हाट्सएप नंबर था। उस नंबर पर टावर लगाने के बारे में बातचीत हुई। ठग ने बताया कि टावर लगने वाला क्षेत्र ग्रामीण है। जिसके लिए उनको 40 लाख रुपये टावर लगवाने के मिलेंगे तथा 25 हजार रुपये मासिक व केयर-टेकर के लिए 12 हजार रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिसके बाद 6 दिन के अंदर दिए गए पते पर सर्वे भी किया जाएगा। जिस पर शिकायतकर्ता ने 25 जनवरी को गूगल पे के माध्यम से 2450 रुपये प्रोसेसिंग फीस का भुगतान कर दिया। इसके उपरांत एग्रीमेंट की कॉपी भेजी गई। जिसमें 24000 रुपये का और भुगतान करने के लिए उल्लेख किया गया। यह राशि बाद में वापस दे दी जाएगी। इसके बाद ठग ने 15 लाख रुपये की पेमेंट देने का आश्वासन दिया। जिसके लिए 2 प्रतिशत यानी 30 हजार रुपये भुगतान करना होगा। इस तरीके से उनके साथ एक लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने अपने नंबर गूगल पर डाल रखे हैं, जिन पर लोग संपर्क करते हैं और फिर वह ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। जिसके लिए दिल्ली में उन्होंने फ्लैट किराये पर लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed