फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   586 students will give screening exam today

राजकीय स्कूलों के 586 विद्यार्थी आज देंगे स्क्रीनिंग परीक्षा

Sun, 26 May 2019 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
586 students will give screening exam today
राजकीय स्कूलों के 586 विद्यार्थी आज देंगे स्क्रीनिंग परीक्षा
विज्ञापन

टॉप-50 को सरकारी अध्यापक देंगे प्रतिस्पर्धा परीक्षा पास करने की कोचिंग
- नवंबर में होने वाले नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम की तैयारी करेंगे विद्यार्थी
- पास परीक्षार्थियों को जीवन पर्यंत निशुल्क शिक्षा का लाभ लेने का मिलेगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों के कक्षा-10वीं में पढ़ने वाले 586 परीक्षार्थी सोमवार को नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (एनटीएसई) स्क्रीनिंग परीक्षा देंगे। स्क्रीनिंग में पास टॉप-50 को राजकीय स्तर पर नवंबर में आयोजित होने वाले नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (एनटीएसई) के लिए खास कोचिंग दी जाएगी। एनटीएसई पास कर शिक्षा छात्रवृत्ति लाभ में राजकीय स्कूल विद्यार्थियों को लाभान्वित कराने के लिए राज्य सरकार ने यह पहल की है। एनटीएसई की दो चरण की परीक्षा पास कर टॉप-186 में आने वाले विद्यार्थी की जीवनभर की शिक्षा का खर्च सरकार उठाती है। इसलिए इस बार राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ अजय शर्मा ने बताया कि एनआईटी-5 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी। सुबह 10 से 12 दो घंटे परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में केवल एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया कि मौजूद समय में 10वीं में पढ़ रहे वह विद्यार्थी आवेदन योग्य थे, जो 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर पास हुए थे। परीक्षा में ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अजय शर्मा ने बताया कि केंद्र की ओर से हर वर्ष 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नेशनल टैलेेंट सर्च एग्जाम आयोजित किया जाता है। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाता है। लेवल-1 के टॉप हजार में जगह बनाने वाले वि द्यार्थियों को सरकार की ओर से दो साल के लिए प्रत्येक वर्ष 36 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। जबकि लेवल-2 पास कर टॉप-186 में जगह बनाने वाले विद्यार्थी की जीवन भर की शिक्षा का खर्च सरकार उठाती है। इस वर्ष से राजकीय स्कूल विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed