फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   52 teachers learned asanas and pranayama

Faridabad News: 52 शिक्षकों ने सीखे आसन और प्राणायाम

Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
52 teachers learned asanas and pranayama
प्रशिक्षण के बाद स्कूलों में योग सिखाएंगे शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग सिखाने के लिए 52 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेक्टर-16 स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें पीटीआई, डीपीई और पीजीटी शिक्षक भाग ले रहे हैं। हरियाणा योग आयोग और पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में शिक्षकों को सूक्ष्म व्यायाम, शुद्धि क्रियाएं, त्राटक, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही उन्हें योग के सैद्धांतिक पहलुओं की जानकारी भी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने पतंजलि योग सूत्र और हठयोग के बारे में पढ़ाया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में योग शिक्षा को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को योग के बारे में बताएंगे और उन्हें विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराएंगे। इससे हर विद्यार्थी तक योग की पहल को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में सुशील भड़ाना, अंकुर सिंह, मीनू आर्य, विकास यादव, जितेंद्र, अनीशा और गोविंद ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed