{"_id":"5cd4176cbdec2207402ea505","slug":"51557403500-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मतदाताओं के प्रोत्साहन के लिए सेल्फी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मतदाताओं के प्रोत्साहन के लिए सेल्फी प्रतियोगिता
विज्ञापन
‘वोट वाली सेल्फी’ में आप भी लीजिए हिस्सा
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने 12 मई को एक सेल्फी प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया है। युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाएगा। छठे चरण में 12 मई को हरियाणा की सभी दस सीटों पर मतदान होना है।
विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव के रूप में लोकतंत्र का पर्व मनाया जा रहा है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और देश की भलाई के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया में भागीदारी करने के लिए विश्वविद्यालय एक सेल्फी प्रतियोगिता आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत, मतदान के दिन विद्यार्थियों को मतदान के उपरांत अपनी स्याही लगी अंगुली के साथ सेल्फी लेनी होगी और इसे विश्वविद्यालय के फेसबुक हैंडल www.facebook.com/ymcauniversity पर हैशटैग वोटवालीसेल्फी (#VoteWaliSelfie) के साथ टैग करना होगा। सुबह 9 बजे से लेकर सायं 6 बजे के बीच सेल्फी टैग करने के साथ ही अपने कॉलेज का नाम लिखना होगा। श्रेष्ठ तीन सेल्फी को पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।