फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   500 fake Aadhaar cards caught at toll in 5 months

Faridabad News: टोल पर 5 महीने में पकड़े गए 500 फर्जी आधार कार्ड

Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
500 fake Aadhaar cards caught at toll in 5 months
फर्जी आधार कार्ड के जरिये ले रहे है टोल पर मुफ्त सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे स्थित गदपुरी स्थित टोल प्लाजा से मुफ्त में सफर करने के लिए लोगों ने फर्जी आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र बनाए हुए है। मंगलवार को कर्मचारियों ने जब पिछले पांच महीने के रिकॉर्ड को चेक किया तो उसमें 500 आधार कार्ड फर्जी पाए गए। बीस किलोमीटर के दायरे में स्थित अटल सेवा केंद्रों यानी सीएससी की ओर से फर्जी आधार कार्ड व पहचान पत्र को बनाकर टोल के राजस्व में लाखों रुपये का हर माह नुकसान पहुंचा जा रहा है। इन फर्जी कार्ड में पुलिस और प्रशासन के कार्ड भी शामिल है।

गदपुरी टोल प्लाजा के सीनियर टोल मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि एनएचएआई की दिशा-निर्देशों के अनुसार टोल के नजदीक के छह गांव के लोगों को आधार कार्ड दिखाने पर टोल से निशुल्क आने जाने की सेवा उपलब्ध है। फ्री टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे के लोगों को मात्र दो सौ रुपये की मासिक फीस पर फ्री पास उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी सुविधा का दुरुपयोग करके इन छह गांव और बीस किलो मीटर के दायरे के बाहर वाले लोग फर्जी आधार कार्ड बनवा कर टोल से निकलने की कोशिश करते हैं। जिनको टोल के कर्मचारियों ने पकड़ा है। बीते पांच माह में 500 फर्जी आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के भी बनवाए फर्जी कार्ड
पिछले पांच माह में मिले 500 फर्जी कार्ड में पुलिस व प्रशासन के भी फर्जी कार्ड मिले हैं। पुलिस और प्रशासन को फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अटल सेवा केंद्रों पर नकेल कसने के कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त टोल की लेन में विभिन्न विभागों के भी फर्जी पहचान पत्र पकड़े जा रहे हैं। लोग पुलिस, आर्मी, एनएचएआई, सीआरपीएफ, सिविल अस्पताल आदि विभागों के फर्जी पहचान पत्र फीस देने से बचने को प्रस्तुत कर रहे हैं। -अनिल कुमार, टोल मैनेजर गदपुरी टोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed