फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50 kg of cannabis seized at the railway station; smugglers had brought it from Visakhapatnam.

Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजा पकड़ा, विशाखापट्टनम से लाए थे तस्कर

Mon, 14 Sep 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
50 kg of cannabis seized at the railway station; smugglers had brought it from Visakhapatnam.
दंपती समेत 3 गिरफ्तार, महम में सप्लाई किया जाना था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जीआरपी थाना फरीदाबाद ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 50 किलो गांजा बरामद कर एक दंपती और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


बल्लभगढ़ जीआरपी की चौकी में तैनात महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्टेशन पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान फतेहाबाद निवासी जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता और महम निवासी नितिन को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो कट्टों में 50 किलो गांजा बरामद हुआ। डीएसपी जीआरपी राजेश चेची ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वे गांजे की खेप विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश से लाकर आए थे। इसे महम में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य दो को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed