फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   480 new infected found from Covid, 57 hospitalized

कोविड से 480 नए संक्रमित मिले, 57 अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Jan 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
480 new infected found from Covid, 57 hospitalized
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कोरोना संक्रमण के 480 नए मरीजों की पुष्टि की। मौजूदा समय में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। फिलहाल जिले में 57 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। बीते 24 घंटे में 43 मरीज कोविड को मात देने में सफल हुए हैं। शनिवार तक जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 2085 रही।
विज्ञापन

इस समय में जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार के पार है। बीते साल मई के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो हजार के पार हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार तक जिले में 2085 सक्रिय मरीज रहे। इसमें से 2028 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। कुल 57 संक्रमित अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इसमें से 12 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं व दो वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना मरीजों की सक्रियता के अनुसार गुरुग्राम के बाद पूरे प्रदेश में फरीदाबाद में सर्वाधिक सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में हर दिन पांच से अधिक मरीज
एसजीएम नगर, सेक्टर-28, सेक्टर-37, सेक्टर-86, चार्म्सवुड विलेज, सेक्टर-14, सेक्टर-09, सेक्टर-10, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43, सेक्टर-16, सेक्टर-88, सेक्टर-31, सेक्टर-82, एनआईटी-3 ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें कोरोना के मरीज हर दिन पांच से अधिक मिल रहे हैं। इन क्षेत्रों में अधिकतर मकानों में लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, संक्रमित के संबंधियों को निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में 4022 लोगों की कोविड जांच की गई है। इसमें से सरकारी स्तर पर 3264 की रिपोर्ट लंबित है, निजी लैब में 1162 की जांच रिपोर्ट लंबित है।
- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed