{"_id":"5cd6ae3dbdec2207087139d8","slug":"31557573181-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में डा. कृष्णकांत सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में डा. कृष्णकांत सम्मानित
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा सशक्तीकरण समिति (सीएमएआई) एआईंसीटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए 13वें राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस सम्मेलन में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया।
प्राचार्य ने अपने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से शिक्षित व प्रशिक्षित करने की दिशा में अहम कार्य किए थे। इस अवसर पर सीएमएआई के अध्यक्ष एनके गोयल, एआईसीटी के अध्यक्ष अनिल डी. सहस्राबुधे और फिल्म निर्माता सुभाष घई मौजूद रहे। ब्यूरो