{"_id":"5b9fec8a867a557fe9785f6e","slug":"31537207434-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में फरीदाबाद की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में फरीदाबाद की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एथलेटिक्स में फरीदाबाद की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में औद्योगिक नगरी के एथलीट ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन किया। शहर के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में दो स्वर्ण सहित नौ पदकों पर कब्जा किया है। लंबी कूद में फरीदाबाद के एथलीटों ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला एथलेटिक संघ के कार्यवाहक प्रधान सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि हमारे खिलाड़ी लगातार सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में गौरव ने अंडर-20 आयुवर्ग की लंबी कूद में 6.96 मीटर में 14 मीटर छलांग लगाकर दो स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया है। इसी आयुवर्ग में हरेंद्र ने 6.88 मीटर लंबी कूद और 13.84 मीटर कूद लगाकर रजत पदक जीता। अंडर-18 आयुवर्ग में अनिकेत ने13.80 मीटर छलांग लगाकर रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा 10 हजार पैदल चाल को 47:10 मिनट में पूरी करके राहुल पांचाल ने रजत लड़कियों में भारती भड़ाना ने कांस्य और 1500 मीटर दौड़ में काजल ने कांस्य पदक जीता। अहमद हसन ने 800 मीटर दौड़ को 2:06 मिनट में पूरी करके कांस्य पदक हासिल किया। ब्यूरो