फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, प्रदर्शन

Thu, 23 Aug 2018 09:04 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, प्रदर्शन

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, प्रदर्शन
- कर्मचारी नेता को निलंबित किए जाने का विरोध कर रहे रोडवेज कर्मी
- देर रात शाम तक भी विरोध, शुक्रवार को भी बसें नहीं चलाने का ऐलान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के कर्मचारी नेता को निलंबित किए जाने का असर बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में देखने को मिला। विरोध में पहले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, बाद में चक्का जाम कर दिया। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, कर्मचारी नेताओं ने साफ किया है कि जब तक उन निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा, चक्का जाम जारी रहेगा।
फरीदाबाद डिपो की वर्कशॉप में रामआसरे नामक कर्मचारी मैकेनिक है। वह यूनियन का प्रदेश महासचिव भी है। विगत सात अगस्त को कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम किया था। इस आंदोलन में रामआसरे ने फरीदाबाद डिपो की कमान संभाली थी। इस पर सरकार ने 21 अगस्त को रामआसरे को निलंबित कर दिया था। इस निलंबन से क्षुब्ध कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने 23 अगस्त की सुबह 10 बजे 2 घंटे का प्रदर्शन करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज यूनियन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए निलंबन वापसी की मांग उठाई। दोपहर तक भी जब कोई अधिकारी बातचीत करने नहीं आया तो यूनियन नेताओं ने चक्का जाम करने की घोषणा कर दी। इसके बाद कर्मचारी बसों के आगे दरी डालकर बैठ गए। सिटी बस सर्विस की एक बस गुरुग्राम जाने के लिए ड्राइवर ने जैसे ही स्टार्ट की, वैसे ही यूनियन नेताओं ने उसे बंद करने को कहा। इस पर वहां पहले से ही मौजूद सिटी थाना प्रभारी प्रीतपाल सांगवान और नेताओं के बीच बहस भी हुई। मामला बढ़ता देख ड्राइवर ने बस बंद कर दी। चक्का जाम की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने नेताओं को समझाने की काफी कोशिश की, मगर वह नहीं माने। रोडवेज कर्मचारी नेता रविंद्र नागर ने बताया कि शुक्रवार को भी चक्का जाम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed