{"_id":"69497c282516cd05090aef75","slug":"3-arrested-for-cheating-of-rs-117-lakh-in-the-name-of-trading-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58526-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 लाख की ठगी में 3 धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 लाख की ठगी में 3 धरे
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर 1.17 लाख रुपये की ठगी में 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जोधपुर के रहने वाले राजू, सुनील और दशरथ शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजू खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता आगे सुनील को व सुनील ने यह खाता आगे दशरथ को दिया था। इस खाते में ठगी के 28500 रुपये आये थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-15ए के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पास टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में ट्रेड करने बारे एक मैसेज आया। इस पर शिकायतकर्ता ने पहली बार शेयर मार्केट में 3000 रुपये लगाकर 4300 रुपये प्राप्त किये। इस तरह शिकायतकर्ता ने शेयर मार्केट में 117500 रुपये निवेश किये जिसके बाद उन्हें रिफंड नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।