फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ....तो सिंधिया-पटोले की सिफारिश पर मिला अवतार को टिकट!

....तो सिंधिया-पटोले की सिफारिश पर मिला अवतार को टिकट!

Mon, 22 Apr 2019 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
....तो सिंधिया-पटोले की सिफारिश पर मिला अवतार को टिकट!
....तो सिंधिया-पटोले की सिफारिश पर मिला अवतार को टिकट!
विज्ञापन


फरीदाबाद। एक सप्ताह के बाद कांग्रेस मुख्यालय से ललित नागर का टिकट ऐसे ही नहीं बदला गया, बल्कि इसके लिए दो बड़े नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया और नाना पटोले ने अवतार को टिकट दिए जाने की जमकर सिफारिश की थी। 13 अप्रैल को ललित के नाम टिकट की घोषणा होने के साथ ही अवतार लगातार इन दोनों नेताओं के संपर्क में थे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के मीरापुर (यूपी) विधायक अवतार सिंह भड़ाना को कांग्रेस में घर वापसी में ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सूत्र बताते हैं कि उसी समय अवतार को टिकट दिलाने का वादा किया गया था। यही कारण था कि पहले ही दिन से अवतार भड़ाना अपने टिकट के प्रति आश्वस्त थे। यहां तक कि ललित को टिकट जारी होने के बावजूद अवतार ने कोई बयानबाजी नहीं की। हालांकि, इसके बाद से ही वह कांग्रेस मुख्यालय में जम गए थे और लगातार अपने आकाओं के संपर्क में थे। यही कारण रहा कि एक सप्ताह के बाद आखिर ललित का टिकट काटकर पार्टी हाईकमान ने अवतार भड़ाना को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed