{"_id":"5c923c4cbdec22146453702d","slug":"21553087564-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर का मुनीम पांच लाख रुपये चुरा फरार, 15 साल से कर रहा था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर का मुनीम पांच लाख रुपये चुरा फरार, 15 साल से कर रहा था नौकरी
Wed, 20 Mar 2019 06:42 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-75 स्थित बीपीटीपी रिजोर्ट निवासी एक बिल्डर का मुनीम घर में रखे पांच लाख रुपये चोरी करके ले गया। वह पिछले 15 साल से बिल्डर के पास काम कर रहा था और उसका उनके घर में भी आना-जाना था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-75 बीपीटीपी रिजोर्ट सोसायटी निवासी दिलीप सिंह चौहान बिल्डर हैं। जांच अधिकारी एएसआई सज्जन कुमार ने बताया कि उनके पास गांव धामचीपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश निवासी चंदरभान काम करता था। चंदरभान पैसों का लेनदेन, बैंक आदि का सारा काम संभालता था। पिछले 15 साल से कार्यरत होने के कारण दिलीप चौहान भी उस पर पूरा विश्वास करते थे। उसका उनके घर में भी आना-जाना था और नकदी आदि का लेनदेन करता था।
पीड़ित के अनुसार, गत 9 मार्च को चंदरभान ने उनके घर से पांच लाख रुपये चोरी कर लिए और छुट्टी लेकर चला गया। इस बारे में उन्हें उस समय तो पता नहीं चला। कुछ दिन बाद उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने अलमारी खोली। वहां रुपये नहीं थे। उन्होंने चंदरभान से संपर्क करने का प्रयास किया, मगर उसका नंबर नहीं मिला। काफी प्रयास पर भी चंदरभान से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में जल्द ही पुलिस टीम उसके घर गोंडा जाएगी।