{"_id":"5bba42ba867a5514b83162be","slug":"21538933434-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाम की इच्छा नहीं, फंड का बहाना बनाते हैं तिगांव विधायक: राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाम की इच्छा नहीं, फंड का बहाना बनाते हैं तिगांव विधायक: राजेश नागर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काम की इच्छा नहीं, फंड का बहाना बनाते हैं: राजेश नागर
फरीदाबाद। ‘तिगांव की जनता का दुर्भाग्य है कि वह झूठे वादे करने वाले नेता के जाल में फंस गई। तिगांव विधायक फंड न मिलने का आरोप लगाते हैं, मगर हकीकत यह है कि उनकी काम करने की इच्छा ही नहीं है।’ भाजपा नेता राजेश नागर ने यह बात कही।
भाजपा नेता गांव मोठूका में ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी हलकों में सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। पृथला और एनआईटी में भी बीजेपी के विधायक नहीं हैं, फिर भी वहां के विधायक सरकार के साथ मिलकर अपना काम करवा रहे हैं। तिगांव के कांग्रेसी विधायक जब मुख्यमंत्री के पास कोई काम लेकर जाते ही नहीं तो विकास कैसे होगा। इससे पहले भाजपा नेता का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें ट्रैक्टर पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। इस अवसर पर रूप सिंह नागर, नानक चंद्र, राजेश तंवर, परमानंद, रजबीर बिधूड़ी, मोहन आदि मौजूद रहे।