फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने
से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 21 डी स्थित निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे जयचंद और संजय पास ही से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आकर गंभीर रूप से झुलस गए। साथी मजदूरों ने दोनों को आननफानन में बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जयचंद को मृत घोषित कर दिया जबकि संजय का इलाज किया जा रहा है। जयंचद और संजय जीजा-साले हैं।

साथी मजदूर प्रवीण कुमार ने बताया कि सेक्टर 21 डी निवासी विनोद कुमार अपने घर की तीसरी मंजिल का निर्माण करवा रहे हैं। मंगलवार को घर की सीढ़ियां बनाई जा रही थीं। जयचंद निवासी बादशाहपुर ठेठर और संजय निवासी बवाना पलवल तीसरी मंजिल की पुताई का काम कर रहे थे। तराई के लिए इमारत में पानी का छिड़काव किया गया था। दीवार की पुताई करने के लिए जयचंद और संजय ने गीली जमीन पर लोहे की सीढ़ी लगाई, जैसे ही दोनों सीढ़ी पर चढ़े करीब तीन फिट ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों ने दोनों को खींच लिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिरे। मदद के लिए चिल्लाते हुए दौड़े साथी मजदूरों ने सावधानी से हटा कर बीके अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर 21 डी चौकी इंचार्ज ने बताया कि जयचंद का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed