फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2.10 lakh rupees duped on the pretext of prepaid task on Telegram

Faridabad News: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 2.10 लाख रुपये ठगे

Thu, 12 Jun 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
2.10 lakh rupees duped on the pretext of prepaid task on Telegram
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को पहले व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब के बहाने संपर्क किया। बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी के रहने वाले दीपांशु गुप्ता ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर इन्हें मैसेज आया। जिसमें आरोपी ने पार्ट टाइम जॉब कर 2 हजार से 5 हजार रुपये प्रतिदिन कमाने का ऑफर दिया। बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर एक अन्य युवती से बात की। उसने प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा दिया। शुरू में कम रुपये निवेश कराए गए, लेकिन बाद में निवेश की रकम बढ़ाते रहे। आरोप है कि ग्रुप में चार अन्य लोग जुड़े हुए थे। शिकायतकर्ता ने अपने पिता के खाते से भी रुपये ट्रांसफर किए लेकिन रिफंड के दौरान बहाने से और रुपये मांगने लगे। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed