फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   200 tonnes of waste was being dumped daily from Delhi into Faridabad; two dumpers seized.

Faridabad News: दिल्ली से फरीदाबाद में फेंका जा रहा था रोज 200 टन कूड़ा, दो डंपर जब्त

Thu, 29 Oct 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
200 tonnes of waste was being dumped daily from Delhi into Faridabad; two dumpers seized.
निगम ने निगरानी करने के लिए सीमा क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी शुरू की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के दस्ते ने दिल्ली से फरीदाबाद में कूड़ा डालने आए दो डंपरों को जब्त किया है। दिल्ली से कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी करने के लिए सीमा क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी भी शुरू कर दी है। कूड़े की समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद में हर दिन चोरी छिपे दिल्ली से भी कूड़ा फेंका जा रहा था। दिल्ली के चालक सीमा पार करके फरीदाबाद में कूड़ा फेंककर जा रहे थे। जब अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दिल्ली से सटे बॉर्डर पर निगरानी शुरू कर दी।
फरीदाबाद शहर में हर दिन 1250 टन कूड़ा निकलता है। नगर निगम इस कूड़े का पूरी तरह से निस्तारण नहीं कर पा रहा है। ऐसे में हर दिन दिल्ली से भी लगभग 200 टन कूड़ा फरीदाबाद में फेंका जा रहा था जिससे शहर की समस्या और ज्यादा बढ़ गई थी। सीमा क्षेत्र में बाहर से कूड़ा आने की जानकारी मिलने पर निगम की ओर से 24 घंटे निगरानी की जा रही थी जिसके बाद कर्मचारियों ने दिल्ली से आकर फरीदाबाद में कूड़ा फेंकने वाली दो डंपरों को पकड़ा है। अब बॉर्डर क्षेत्र पर निगम की ओर से चौकसी और ज्यादा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


शिफ्टवार ड्यूटी कर रहे हैं निगम के कर्मचारी
दिल्ली से सटे बदरपुर और सूरजकुंड बॉर्डर पर कूड़ा फेंका जा रहा था जिसके बाद दोनों की बॉर्डर पर निगम की ओर से कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। छह कर्मचारी शिफ्टवार दोनों सीमा क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं, जिससे दिल्ली से आकर कोई भी चालक फरीदाबाद में कूड़ा न फेंक सके। अब दोनों की बॉर्डर पर लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतापगढ़ और अरावली में विरोध के बाद बढ़ी समस्या
शहर से निकलने वाले कूड़े को पहले नगर निगम प्रतापगढ़ के डंपिंग प्वाइंट पर फेंकता था लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद निगम अब यहां पर सिर्फ 5 ट्रक कूड़ा ही रोज डाल रहा है। इसके बाद निगम ने अरावली क्षेत्र में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया था, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों ने यहां भी धरना शुरू कर दिया और लगातार धरना जारी है, जिसके बाद निगम के पास दूसरी कोई जगह नहीं बची है। इस कारण कूड़े की समस्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, निगम के अधिकारी लगातार इस मामले का हल तलाशने के लिए योजना तैयार कर रहे हैं।


70 हजार टन कूड़ा प्रतापगढ़ निस्तारण प्लांट में जमा
1250 टन हर रोज कूड़ा निकल रहा
2 कूड़ा निस्तारण प्लांट चल रहे हैं शहर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed