फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 policemans got samples for plazma donation

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 20 पुलिसकर्मियों के लिए सैंपल

Sat, 01 Aug 2020 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
20 policemans got samples for plazma donation
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह की पहल पर शनिवार को पुलिस लाइन सेक्टर-30 में प्लाज्मा दान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना संक्रमण को मात दे चुके 109 में से 60 पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा दान के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों की टीम ने 20 लोगों के सैंपल भी लिए। कुछ पुलिसकर्मी हाल ही में ठीक हुए हैं। उनका 28 दिन का समय पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में उनके सैंपल बाद में लिए जाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-30 स्थित पुलिस लाइन में ईएसआईसी और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा प्लाज्मा देने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर मंजुला जैन ने कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी पुलिसकर्मियों को प्लाज्मा के बारे में बताया। साथ ही डॉक्टर निमिशा और उनकी टीम ने सैंपल भी लिए। रेडक्रॉस से उमेश अरोड़ा ने प्लाज्मा बैंक के बारे में जानकारी दी और इसमें कैसे गंभीर बीमार मरीज ठीक हो रहे हैं, उसके बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों के लिए गए सैंपल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में टेस्ट होने के बाद उनका प्लाज्मा लिया जाएगा। इसके बाद उसे ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त दिया जाएगा, ताकि संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सके। फरीदाबाद पुलिस के अब तक 136 कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 109 ठीक हो चुके हैं जबकि 27 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed