{"_id":"5b61f2d24f1c1bac7d8b5d57","slug":"191533145810-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला
फरीदाबाद। छात्रसंघ चुनावों को लेकर सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने प. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कह किा भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं एवं छात्रों को लेकर बड़े-बड़े वायदे किए थे, उन्हीं में से एक छात्रसंघ चुनाव कराने का भी वादा था। मगर सरकार को चार साल में अपना वादा याद नहीं आया। मगर अब जब चुनाव नजदीक है तो सरकार महज छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करके युवाओं को लुभाना चाहती है। इस मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला मीडिया संयोजक गुलशन, नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित, आरिफ खान, गौरव कौशिक, वरुण पंडित, साहिल खान, पुनीत कौशिक, सोनू सिंह, नकुल देशवाल, सोनू सैनी, लोकेश गोदारा सहित कई छात्र मौजूद थे। ब्यूरो