एटीएम कार्ड का क्लोन बना खाते से 1.40 लाख रुपये निकाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल पर कुछ दिन पहले खाते से 1.40 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने देखा तो एटीएम कार्ड उनके पास था।
बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी को अपने खाते या कार्ड की जानकारी भी नहीं दी। पुलिस का मानना है कि साइबर ठगों ने उनके कार्ड क्लोन बना लिया होगा। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
ब्यूरो