{"_id":"5bba0981867a5567f74227f0","slug":"171538918785-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किशोर की मौत, हंगामा
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से किशोर की मौत, हंगामा
फरीदाबाद। गांव भनकपुर से खंदावली जाने वाली सड़क पर एक 17 वर्षीय किशोर की मौत बिजली के टूटे हुए तार से करंट की चपेट में आने से हो गई। मौके पर गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का आरोप है कि बिजली के टूटे तारों की उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। विभाग की लापरवाही के कारण किशोर की जान चली गई।
खंदावली गांव निवासी आठवीं कक्षा का छात्र साइकिल से खेत पर काम कर रहे माता पिता को खाना देकर घर लौट रहा था। पीछे से आ रही एक कार को साइड देते समय तार की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी की मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को स्पष्ट जांच का आश्वासन देकर शांत करवाया। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता नरेश कक्कड़ का कहना है कि गांव में एक कंपनी का पुराना फीडर था। ढाई साल से फीडर की बिजली सप्लाई बंद थी। फीडर के तार चारों ओर से ढके हुए थे। इसलिए करंट लगने से बच्चे की मौत होना संभव नहीं है। मामले की जांच करवाई जा रही है, जांच में ही बच्चे की मौत की वजह का पता चल पाएगा।