{"_id":"5ab7d9b74f1c1bc0758b775b","slug":"171521998263-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली,पानी,सड़क की समस्या रही तो नहीं लडूंगा चुनाव: विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली,पानी,सड़क की समस्या रही तो नहीं लडूंगा चुनाव: विपुल गोयल
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली, पानी, सड़क की समस्या रही तो नहीं लडूंगा चुनाव: विपुल गोयल
फरीदाबाद। ‘मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्या रही तो अगला चुनाव ही नहीं लड़ूंगा।’ रविवार को यह बात उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कही। उद्योग मंत्री सेक्टर-17 में आरएमसी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
सेक्टर 17 में बनने वाली इस मदर डेरी वाली सड़क के निर्माण पर करीब 82 लाख रुपये खर्च होंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि दो माह के अंदर यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह मूलभूत सुविधाओं की किसी हालत में कमी नहीं छोड़ेंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र में 90 प्रतिशत मूलभूत सुविधाओं का कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्य भी जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा। इस मौके पर मुकेश शास्त्री, छत्रपाल, कमल, धर्मेंद्र, विजय, सुरजीत अधाना, सतीश, अशोक अरोड़ा, विजय, शवशंकर और मूलचंद मितल आदि मौजूद रहे।