फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   प्रशासन चुनाव में व्यस्त, शहर में शुरू हुआ अवैध निर्माण

प्रशासन चुनाव में व्यस्त, शहर में शुरू हुआ अवैध निर्माण

Fri, 22 Mar 2019 07:14 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन चुनाव में व्यस्त, शहर में शुरू हुआ अवैध निर्माण
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हो गया है, शहर में अवैध निर्माण करने वाले प्रशासन की इस व्यस्तता का फायदा उठा रहे हैं। यह कहना है कि नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान का। उन्होंने शहर में अवैध निर्माण रोकने के लिए जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट देने की मांग की है।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण की काफी शिकायतें आ रही हैं। खास कर एनआईटी इलाके में तेजी से अवैध निर्माण हो रहे हैं। एनआईटी दो एन ब्लॉक में एक अवैध निर्माण की शिकायतें स्थानीय लोगों ने की हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों में व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


इसका फायदा अवैध निर्माण माफिया उठा रहा है। उन्होंने बताया कि एनआईटी क्षेत्र में हाल ही में शुरू किए गए 12 नए अवैध निर्माण के खिलाफ उन्होंने नोटिस जारी की है। इन निर्माणों को गिराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग जिला उपायुक्त को पत्र लिख कर की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मिलते ही इन अवैध निर्माणों को तुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो रहे अवैध निर्माण
शहनाई ग्रीन्स के पास, 2ए /6 बीपी, श्याम गारमेंट्स के पास, शिव मंदिर एनआईटी के पास दुकान नंबर 209, ईएसआई तिकोना मार्ग पर कई अवैध निर्माण। संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि 2एन ब्लॉक में हो रहे अवैध निर्माण का भारी विरोध है इसलिए सबसे पहले उसके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।


तोड़फोड़ दस्ता लौटा
एनआईटी दो ब्लॉक स्थित एक अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंचे निगम के दस्ते को लोगों का विरोध देखते हुए बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। विरोध करने वालों की अगुवाई कर रहे एक स्थानीय जनप्रतिनिधि का कहना था कि वह इस निर्माण को नियमित कराने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे। दो दिन पहले भी निगम का तोड़फोड़ दस्ता निर्माण को गिराने गया था लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर लौट आया था। निर्माण की कई शिकायतें आने के कारण शुक्रवार को भी टीम गई थी लेकिन जनप्रतिनिधि और संपत्ति मालिक के साथ जुटे लोगों के विरोध के कारण लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed