{"_id":"5b3d06eb4f1c1bbd248b4742","slug":"161530726123-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बैंड पर झूमे क्रिकेटर, दस हजार रुपये दिए इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बैंड पर झूमे क्रिकेटर, दस हजार रुपये दिए इनाम
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केवी खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे क्रिकेटर संजय भाटिया
क्रिकेटर बैंड टीम को दिया दस हजार रुपये नगद इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय विद्यालय में चल रही 49वीं खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेटर संजय भाटिया भी वहां पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के बैंड के प्रदर्शन से प्रभावित होकर क्रिकेटर बैंड टीम को दस हजार रुपये नगद इनाम भी दिए।
तीसरे दिन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संजय भाटिया ने कहा कि बैंड का ऐसा प्रदर्शन उन्होंने पहले कहीं नहीं देखा। स्कूली बच्चों द्वारा बजाए गए बैंड से वह इस कदर प्रभावित हुए कि उनके पैर थिरके बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 की प्रधानाचार्या डॉली गुलाटी ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में बीस संभागों के करीब 600 स्कूली छात्र-छात्रा भाग ले रहे हैं। इनके रहने और खाने की व्यवस्था केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 और 2 में की गई है। इस खेल कूद प्रतियोगिता में रस्सी कूद के विविध प्रकारों का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
----
ब्यूरो