{"_id":"5b3b8b3a4f1c1b11468b45fc","slug":"161530628922-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कारोबारी से दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कारोबारी से दो लाख रुपये लूटे
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने कारोबारी से दो लाख रुपये लूटे
फरीदाबाद। मुजेसर स्थित हार्डवेयर की दुकान बंद कर घर जा रहे एक कारोबारी से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में करीब दो लाख रुपये थे। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर झपटमारों ने एक युवक से मोबाइल फोन और एक महिला से उनका बैग छीन लिया।
सेक्टर-15 निवासी अशोक सिंघल की मुजेसर थाना क्षेत्र में पंजाब रोलिंग मिल चौक के पास हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार रात को करीब 8 बजे अशोक सिंघल दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें इशारा कर बताया कि कार का टायर पंचर है। इस पर उन्होंने अपनी कार रोकी और टायर चेक किया। टायर में हवा कम थी। इस पर कारोबारी ने फोन करके टायर का पंचर लगवाने के लिए किसी को बुलाया। तब तक मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक भी वहीं खड़े हुए थे। कारोबारी ने बताया कि फोन पर बात करने के दौरान दोनों ने उनके हाथ में पकड़ा बैग छीना और फरार हो गए।
जांच अधिकारी एएआई कुलदीप सिंह के अनुसार बैग में दिनभर की कमाई के करीब दो लाख रुपये थे। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा एक अन्य घटना में शिव कॉलोनी, पलवल निवासी संतोष देवी एनएच-4 में काम करती हैं। थाना एसजीएम नगर में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि सोमवार को वे अपनी ड्यूटी पर आ रहीं थी तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाश उनका बैग छीन कर ले गए। बैग में दो हजार रुपये व महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इसके अलावा नरियाला निवासी मोनू से नवीन शर्मा व निक्कू ने डबुआ सब्जी मंडी के पास उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।