{"_id":"59b7ef524f1c1beb7f8b64fd","slug":"151505226578-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन बंद रहा सीकरी का सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन बंद रहा सीकरी का सरकारी स्कूल
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे दिन बंद रहा सीकरी का सरकारी स्कूल
फरीदाबाद। सातवीं कक्षा के विद्यार्थी राहुल की मौत के बाद सीकरी स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे दिन बंद रहा। बताया जा रहा है कि स्कूल में हंगामे के अंदेशे के चलते बंद करने का आदेश दिया गया। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले पर बात करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। यह पता नहीं चल सका है कि दूसरे दिन स्कूल बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन की तरफ से था या निदेशालय की तरफ से।
हालांकि निजी स्कूल के बाद सरकारी स्कूल में मामला सामने आने के बाद अभिभावक आक्रोशित हैं। इसके अलावा अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा का डर बैठ गया है। फरीदाबाद एवं गुरुग्राम जिले में बच्चों के साथ हुई दो बड़ी घटनाओं के बाद स्कूलों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग चुका है। बताया जा रहा है कि विभाग अब इन सवालों के बाद हरियाणा शिक्षा कानून में विद्यार्थी सुरक्षा चैप्टर जोड़ने की बात हो रही है। इसमें करीब डेढ़ दर्जन बिंदुओं पर काम होगा। पहले पार्ट में स्कूलों की सुरक्षा, दूसरे पार्ट में स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, तीसरे पार्ट में स्कूलों की सुरक्षा स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने एवं चौथे पार्ट में सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले स्कूलों को बंद किया जा सकता है।
बिना चारदीवारी के चल रहे स्कूल
कई स्कूलों में चारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चे निर्धारित समय में स्कूल से बाहर आ जाते हैं। इन स्कूलों में गेट लगा हुुआ है, लेकिन चारदीवारी नहीं होने से विद्यार्थी आसानी से बाहर निकल सकते हैं। चारदीवारी नहीं होने से बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में प्रवेश कर लेते हैं।