{"_id":"59aad2304f1c1b1c278b4e29","slug":"151504367152-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का निर्णय
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 सरकारी स्कूलों को गोद लेने का निर्णय
फरीदाबाद। सरकारी स्कूल में सुविधाओं एवं परीक्षा परिणामों को सुधारने के लिए शनिवार को नव चेतना ट्रस्ट के पदाधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मनोज कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा, मानव रचना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रशांत भल्ला, बीजेपी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं नवचेतना ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 27 स्कूलों को गोद लेने का निर्णय लिया गया है। उद्योग मंत्री ने दावा किया गया है कि फरीदाबाद विधानसभा के सरकारी स्कूल सुविधा एवं परिणाम दोनों में निजी स्कूलों को टक्कर देंगे। वहीं जिले के राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कोष की तरफ से राज्य के सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारने के लिए 10 करोड़ का बजट नवचेतना ट्रस्ट को दिया गया है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो