फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   डेंगू के छह, मलेरिया के 10 नए मामलों की पुष्टि

डेंगू के छह, मलेरिया के 10 नए मामलों की पुष्टि

Sat, 02 Sep 2017 08:19 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
डेंगू के छह, मलेरिया के 10 नए मामलों की पुष्टि
डेंगू के छह, मलेरिया के 10 नए मामलों की पुष्टि
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू एवं मलेरिया के मामलों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू एवं मलेरिया के 16 नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें डेंगू के छह मामले हैं। वहीं, अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वा मिलने पर 850 लोगों को नोटिस जारी किया है, इसके बावजूद लार्वा मिलने के मामले सामने आ रहे है। विभाग के अनुसार इस मौसम में जागरूक रहकर डेंगू एवं स्वाइन फ्लू से दूर रहा जा सकता है। हालांकि सभी मरीजों की हालत ठीक है। इनका उपचार चल रहा है। इसी के साथ डेंगू के 10 एवं मलेरिया के 94 मामले हो चुके हैं। टीम डोर-टू-डोर सर्वे व एंटी लार्वा अभियान चला रही है।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. रामभगत के अनुसार डेंगू के छह व मलेरिया के 10 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। संबंधित क्षेत्र में भेजकर स्प्रे व एंटी लार्वा एक्टिविटी कराई गई हैं। मौसम संवेदनशील होने के कारण सावधानी बरतना जरूरी है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। इसलिए टंकी, कूलर का पानी नियमित बदलकर अच्छे साफ करें ताकि लार्वा न पनप सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed