फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   खेत से चारा काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत, चार घायल

खेत से चारा काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत, चार घायल

Tue, 06 Jun 2017 07:44 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
खेत से  चारा काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक की मौत, चार घायल
चारा काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, एक युवक की मौत
विज्ञापन

खेत में चारा काटने गई महिला को मना करने से उपजे विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। भूपानी थाना क्षेत्र के राजपुर फुलेरा गांव में हुई वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सराय यशपाल खटाना मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी की। पुलिस ने आन फानन शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव राजपुर फुलेरा की सोनू नाम की महिला मंगलवार दोपहर गांव के बाहर स्थित मास्टर बलबीर सिंह (जसाना) के खेत पर चारा लेने गई थी। बलबीर सिंह ने रखवाली के लिए कुछ लोगों को खेत में रखा है। इन लोगों ने सोनू को खेत से चारा काटने से रोक दिया। बावजूद इसके सोनू चारा काटने की जिद कर उनसे भिड़ गई। गाली-गलौज से बात हाथापाई तक आ गई। झगड़ा होते देख दोनों पक्ष से पुरुष सदस्य हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

मारपीट में सोनू पक्ष से विनोद बल्लम लगने से लहूलुहान होकर गिर पड़ा जबकि मास्टर पक्ष के तेजपाल, धर्मेद्र, द्रोपा और ताराचंद घायल हो गए। गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और विनोद सहित सभी घायलों को बीके सिविल अस्पताल पहुुुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने विनोद को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। अभी उसे एंबुलेंस में लेटाया ही जा रहा था कि उसकी सासें थम गईं। घायल तेजपाल, धर्मेंद्र, द्रोपा, और ताराचंद का उपचार चल रहा है। एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि विनोद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है। सोनू पक्ष से शिकायत लेकर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed