फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गांव चांदपुर में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

गांव चांदपुर में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

Thu, 23 Aug 2018 06:24 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
गांव चांदपुर में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
पंचायत ने सुनाया था गांव से बाहर रहने का फरमान, पेड़ पर लटका मिला शव

बल्लभगढ़। झगड़े और छेड़छाड़ के आरोप में पंचायत द्वारा गांव चांदपुर से छह माह के लिए निकाले गए किशोर का शव बुधवार रात गांव के बाहर खेत में पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को ईद पर किशोर घर आया था। नमाज के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे वापस आने पर पीटा था। उसके बाद से किशोर का कुछ पता नहीं था। थाना छायंसा पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव चांदपुर निवासी अरशद के 17 वर्षीय बेटे ताहिर अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। ताहिर के चचेरे भाई मौजूद ने बताया कि करीब एक माह पहले गांव के ही एक युवक के साथ ताहिर का किसी बात पर मामूली झगड़ा हो गया था। उस दौरान उन लोगों ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने उनके परिवार की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। मामला पंचायत में पहुंचा तो पंचायत ने ताहिर को छह माह तक गांव से बाहर रहने का फरमान सुना दिया। उसके बाद से ताहिर गांव से बाहर अपने रिश्तेदारों के पास रह रहा था। बुधवार को ईद के मौके पर वह घर आया था। इस दौरान उसने परिवार के साथ मस्जिद में नमाज अदा की। बताया जाता है कि उस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे देख लिया।
विज्ञापन


रात 9 बजे घटना की सूचना मिली
परिजनों का आरोप है कि दोपहर को उन्होंने उसे गांव में पकड़ लिया और उसे गांव में वापस आने पर बुरी तरह पीटा था। ताहिर उनके चंगुल से छूटकर भाग गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोग भी उसे ढूंढ रहे थे। रात को करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि ताहिर का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटक रहा है। सूचना मिलने पर वे लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात को ही बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। थाना छायंसा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ताहिर के पिता की शिकायत पर गांव के ही जमील, साबू, गुलफान व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed