फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रात को बच्ची का अपहरण कर पड़ोसन करवाती थी 10 साल की बच्ची से वेश्यावृति

रात को बच्ची का अपहरण कर पड़ोसन करवाती थी 10 साल की बच्ची से वेश्यावृति

Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रात को बच्ची का अपहरण कर पड़ोसन करवाती थी 10 साल की बच्ची से वेश्यावृति
रात को बच्ची का अपहरण कर पड़ोसन करवाती थी 10 साल की बच्ची से वेश्यावृति
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में पड़ोसी महिला पर 10 वर्षीय बच्ची को रात को अपहरण कर उससे वेश्यावृति कराने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला बच्ची को रात के समय चुपके से उठाकर ले जाती थी और तड़के वापस छोड़ देती थी। पिछले दिनों बच्ची अपनी बुआ के घर गई तो उसने सारी बात बताई। सेंट्रल जोन महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं है।
सेंट्रल जोन महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित्रा ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने शिकायत में लिखा है कि वह दोनों कामधंधा करते हैं। ऐसे में थक जाने के कारण रात को जल्दी सो जाते हैं। कुछ दिन पहले उनकी 10 साल की बेटी अपनी बुआ के घर गई थी। वहां उसने अपनी बुआ को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक आंटी उसे रात को लेकर जाती है और उससे गलत काम करवाती है। बच्ची की बुआ ने उसके घर फोन कर सारी बात बताई। इस पर परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सुमित्रा के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एनआईटी जोन महिला थाने में एक 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके पड़ोस में रहने वाला नंद किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी विरोध करने लगी तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed