फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर फूंका सीएम का पुतला

महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर फूंका सीएम का पुतला

Mon, 17 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर फूंका सीएम का पुतला
फोटो
विज्ञापन


महिलाओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ फूंका सीएम का पुतला
-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महिलाओं के प्रति बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका। इस मौके पर पार्टी के लोकसभा प्रभारी गिर्राज शर्मा व बड़खल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना भी मौजूद थे।
भड़ाना ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सरकार बेटियों को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। लचर कानून व्यवस्था और कमजोर नेतृत्व के चलते प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रेवाड़ी में एक टॉपर छात्रा के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई। वहीं, पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उनको ही धमकाती रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।
विज्ञापन

गिर्राज शर्मा ने कहा कि कल तक अरविंद केजरीवाल पर बिजली कंपनियों को सब्सिडी देने का आरोप लगाने वाली मनोहर सरकार आज स्वयं उनके पदचिन्हों पर आ गई है। सरकारी खजाने को खाली कर बिजली कंपनियों को सब्सिडी देकर जो रेट अब कम किए हैं, वो बहुत पहले कम हो जाने चाहिए थे। अब चुनावों को देखते हुए जनता रिझाने का प्रयास है। भड़ाना और शर्मा ने कहा कि सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, मगर इससे पहले सीएम को स्वयं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मनोहर सरकार को कमजोर सरकार बताते हुए इसे प्रदेश के लिए खतरा बताया। इस मौके पर विजय गुर्जर, सुनील ग्रोवर, स. तेजवंत सिंह, हीरालाल सोनी, विनोद भाटी, पिंकी, प्रीति, दयावती सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed