फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   13 more corona positive found in faridabad in last 24 hours

फरीदाबाद : 24 घंटे में मिले 13 नए मामले

Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
13 more corona positive found in faridabad in last 24 hours
स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामलों की पुष्टि की हैं। नए मामलों में से नौ की रिपोर्ट सोमवार देर रात विभाग को मिली। अन्य चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि मंगलवार दोपहर तक हो पाई। वहीं, मंगलवार को नौ लोग स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का ग्राफ हर दिन बढ़ रहा है। मंगलवार को दूसरी बार संक्रमितों का अधिकतम आंकड़ा मिला। इसमें दो अलग-अलग थाने चौकी के चार पुलिस कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर 55 पुलिस चौकी में 29, 54 एवं 33 वर्षीय पुलिस कर्मी और सारन थाने में 45 वर्षीय पुलिस कर्मी संक्रमित मिले। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने मिल्हाड कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी और बल्लभगढ़ स्थित जैन कालोनी निवासी तीन वर्षीय बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डबुआ कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला भी मंगलवार को संक्रमित पाई गई। बल्लभगढ़ स्थित गांव डीग निवासी 18 वर्षीय युवक भी संक्रमण की चपेट में आया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में 17 मई को उपचार के लिए दाखिल हुए एनआईटी-3डी ब्लॉक निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग में भी कोरोना की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने पल्ला निवासी 25 वर्षीय मीडिया कर्मी को भी कोरोना संक्रमित बताया है। युवक नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल का पत्रकार है। निजी अस्पताल में की 21 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर बीमार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से भी संक्रमण के दो मामले मिले
स्वास्थ्य विभाग ने गांव नचौली निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति और तुगलकाबाद निवासी 22 वर्षीय युवक में भी संक्रमण की पुष्टि की है। यह दोनों नीमका जेल में बंद हैं। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आपराधिक मामलों में कोर्ट ने इन दोनों को न्यायिक हिरासत में रखा है। संक्रमितों की बैरक में 14 अन्य कैदी भी रह रहे थे। सभी को अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की जांच की जा रही है।

714 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 163 हो गई है। अब तक 86 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 6 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 71 संक्रमितों का उपचार जारी है। कुल 7678 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 6801 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है जबकि 714 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed