{"_id":"5beac754bdec2269637c2a2d","slug":"121542113108-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसी बोस विश्वविद्यालय में आयोजित होगा उद्यमशीलता जागरुकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसी बोस विश्वविद्यालय में आयोजित होगा उद्यमशीलता जागरुकता शिविर
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेसी बोस विश्वविद्यालय में उद्यमशीलता जागरूकता शिविर
फरीदाबाद। उद्यमशीलता के विभिन्न पहलुओं के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने और इसे करियर विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए जेसी बोस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
14 से 16 नवंबर तक चलने वाले इस शिविर की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व मैकेनिकल विभाग में सह प्राध्यापक डॉ. वासुदेव मल्होत्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के बीटेक तीसरे व अंतिम वर्ष और एमटेक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारती वॉल्वस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जेपी मल्होत्रा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीन डा. संदीप ग्रोवर करेंगे। जेसी बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के लिए उद्यमशीला जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल आधारित ज्ञान अर्जित करने में सहायक होते है।