{"_id":"5acb8d874f1c1bc76b8b494a","slug":"121523289479-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान, पुलिस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान, पुलिस ने कसी कमर
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भारत बंद का आह्वान, पुलिस ने कसी कमर
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की ओर से आरक्षण के विरोध में भारत बंद के आह्वान की पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने कमर कस ली है। वायरल हो रहे मैसेज और दो अप्रैल को हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस को खतरा मोल नहीं लेना चाहती है। इसके चलते एहतियातन सभी प्रमुख चौक चौराहों के अलावा महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने डीसीपी से लेकर चौकी प्रभारी को अपने-अपने इलाके में ड्यूटी पर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है।
पुलिस आयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि डीसीपी एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ में रिजर्व टीम बनाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर डीसीपी इन टीमों का प्रयोग करेंगे। वहीं डीसीपी क्राइम सुखवीर सिंह भी क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ अलर्ट रहेंगे। सभी डीसीपी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस नाके लगाएंगे। एक पुलिस नाके पर इंस्पेक्टर के साथ 25 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस आंसू गैस के गोलों से लैस होगी। बीके चौक, लघु सचिवालय पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रहेंगी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि लोग रैली या कोई जुलूस निकालना चाहते हैं तो शांतिपूर्वक निकाले। यदि कोई हंगामा या जाम करता है तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर विशेष निगरानी
सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल के भारत बंद के आह्वान के संदेशों के बाद सोमवार को पुलिस आयुक्त ने सभी थाना चौकियों को अपने-अपने क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। इस पर शहर के चौक चौराहों पर लगी प्रतिमाओं के आस-पास दो से तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की कोशिश है कि किसी भी तरह माहौल ना बिगड़े। कई बार शरारती तत्व महापुरुषों की प्रतिमाओं को तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। इससे किसी वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए पुलिस ने एहतियातन कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इस तरह के संदेश कौन वायरल कर रहा है, हमें पता नहीं है। हमारे से किसी संस्था या संगठन ने बंद के लिए कोई संपर्क नहीं किया और न ही हमारा ऐसा कोई इरादा है। हम अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी सामान्य तरीके से अपना कामकाज करेंगे।
- राजेश भाटिया, पूर्व पार्षद एवं प्रदेशाध्यक्ष, फ्रंटीयर पंजाबी युवा मंच
बंद को लेकर हमारा न तो कोई समर्थन है और न ही ये कौन कर रहा है, इसकी जानकारी है। मंगलवार को भी सामान्य तरीके से पूरा बाजार खुला रहेगा। व्यापारी आदमी वैसे भी किसी तरह के बंद के समर्थन में नहीं रहता है।
- जगदीश भाटिया, अध्यक्ष, व्यापार मंडल फरीदाबाद