{"_id":"5ab935884f1c1b27088b73d3","slug":"121522087304-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुजली की दवा पीने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुजली की दवा पीने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुजली की दवा पीने से दो बच्चों की मौत, मां गंभीर
फरीदाबाद। इंद्रा कांप्लेक्स में संदिग्ध परिस्थितियों में खुजली की दवा पीने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर है। महिला को बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं।
नहर पार इंद्रा कांप्लेक्स, पद्मनगर निवासी घनश्याम एक निजी स्कूल में सुरक्षाकर्मी है। परिवार में उसकी पत्नी सीमा और दो बेटे रोहित (5) व मनी सिंह (8) है। परिजनों के अनुसार, सोमवार तड़के अचानक सीमा व उनके दोनों बेटों की हालत खराब हुई तो पति घनश्याम तीनों को बीके अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां दोनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। जांच में पता चला कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से यह हादसा हुआ।
थाना खेड़ी पुल प्रभारी राकेश मलिक ने बताया कि महिला ने अपने बयान में बताया कि उसके बेटों व उसे खुजली की परेशानी थी और उनकी दवा चल रही है। रविवार रात को उसने खुद भी दवा पी थी और दोनों बेटों को भी पिलाई। दवा पीने के बाद रात को उनकी हालत खराब हो गई और उल्टियां होने लगी। फिलहाल पुलिस महिला के मायके वालों के बयान का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।