फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   119 mm rain in 24 hours in Faridabad tehsil

फरीदाबाद तहसील में 24 घंटे में हुई 119 एमएम बारिश

Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
119 mm rain in 24 hours in Faridabad tehsil
फरीदाबाद। शहर में हुई मूसलाधार बारिश ने कई जगहों पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। हाईवे समेत कई जगहों पर जाम लग गया। बीते 24 घंटे में फरीदाबाद तहसील में सबसे अधिक 119 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है। जबकि, सबसे कम मोहना में 38 एमएम हुई।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की सुबह शहर में झमाझम बारिश हुई थी। लेकिन, रात में मूसलाधार बारिश हुई। इससे कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी निकासी के उचित प्रबंध न होने से एनएच पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। इससे लोगों को जाम में जूझना पड़ा। वहीं जल भराव से निगम व अन्य एजेंसियों के जलभराव से निजात दिलाने के दावे धरे गए गए।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक, अजरौंदा चौक, सेक्टर-7 व 8 चौक और बल्लगढ़ चौक पर हुए जलभराव से जाम की समस्या हुई। अजरौंदा चौक, बाटा चौक, डबुआ कॉलोनी और पर्वतिया कॉलोनी 60 फुट रोड व सेक्टर-22, 23 समेत अन्य अंडर पासों में पानी जमा हो गया। सड़क के साथ घरों और दुकानों में पानी भरन से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर में साफ सफाई का जिम्मा नगर निगम के पास है। शहर के नाले, सीवर लाइनों की सफाई का काम नियमित रूप से नगर निगम को करना होता है। बारिश से पहले नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई करने के दावे किए थे। मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी क्षेत्र के अलावा सेक्टरों में पानी जमा हो गया। पानी की निकासी के लिए निगम व एमएमडीए के पंप का इंतजाम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed