फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बादशाहपुर एसटीपी शोधन के बाद भी निकाल रहा गंदा पानी

बादशाहपुर एसटीपी शोधन के बाद भी निकाल रहा गंदा पानी

Fri, 22 Mar 2019 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
बादशाहपुर एसटीपी शोधन के बाद भी निकाल रहा गंदा पानी
शोधित होने पर भी पानी की गुणवत्ता खराब
विज्ञापन


फरीदाबाद। नगर निगम के बादशाहपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित होने के बावजूद पानी की गुणवत्ता खराब पाई गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (प्रनिबो) ने बादशाहपुर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान) से निकलने वाले शोधित पानी की जांच कराई तो सच्चाई सामने आई। प्रनिबो ने नगर निगम को नोटिस जारी कर दूषित पानी के संबंध में जवाब मांगा है। यदि निगम प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो बोर्ड निगम के खिलाफ पर्यावरण न्यायालय में वाद दायर करेगा।
शहरी क्षेत्र से निकलने वाले इस्तेमालशुदा पानी को शोधित करने के लिए नगर निगम के चार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं। कई साल पहले निर्मित यह एसटीपी अब पुरानी मशीन और क्षमता से अधिक भार होने के कारण गंदे पानी को पूरी तरह शोधित नहीं कर पा रहे हैं। शहर की नालियों से आया गंदा पानी बादशाहपुर एसटीपी में भी शोधित किया जाता है। शोधन के बाद यह पानी यमुना नदी में छोड़ा जाता है। प्रनिबो अधिकारियों के मुताबिक, बादशाहपुर एसटीपी में पुरानी मशीन और जर्जर हो चुके आधारभूत ढांचे के कारण पानी मानक के अनुसार शोधित नहीं हो रहा है। शोधन के बाद भी पानी की गुणवत्ता खराब ही रहती है, यह पानी यमुना नदी में छोड़ा जाता है जिससे नदी के पानी की गुणवत्ता में भी गिरावट आ रही है और भूजल भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन


जांच में दोनों नमूने फेल
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि हाल ही में बादशाहपुर स्थित नगर निगम के दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी के नमूने लिये थे, जांच में दोनों नमूने फेल हो गए। उनके मुताबिक निगम प्रशासन एसटीपी का रखरखाव ठीक से नहीं कर रहा, वहां पर मशीनें काफी पुरानी है, जो कई बार बंद हो जाती हैं। इसलिए पानी ठीक से शोधित नहीं हो पा रहा। उन्होंने बताया कि निगम को नोटिस जारी कर एसटीपी मेें सुधार करने की मांग की है, अगर निगम की ओर से से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो बोर्ड पर्यावरण कोर्ट में केस दायर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed