{"_id":"5b9fe5a5867a55013061b9b0","slug":"11537205669-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मारी, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मारी, बच्चे की मौत
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मारी, बच्चे की मौत
फरीदाबाद। दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहे कार सवार एक युवक ने बाईपास रोड पर एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर अपने नाना के साथ जा रहे 10 साल के बच्चे यश की मौत हो गई, जबकि उसके नाना विनोद घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे युवक की लोगों ने पकड़ कर पहले धुनाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
बसेलवा कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद में निवासी विनोद की बेटी दीपा अपने दस साल के बेटे यश के पास अपने मायके में ही रहती है। यश तीसरी कक्षा का छात्र था। रविवार रात को विनोद अपने नाती यश को लेकर बाईपास रोड से लौट रहा था। सेक्टर-28 के पास एक होंडा अमेज कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद स्कूटी कार के साथ फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से विनोद और यश को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने यश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, मगर लोगों ने उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान 21 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता हरियाणा पुलिस में हैं। लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार वह रात को दोस्तों के साथ पार्टी कर लौट रहा था।