{"_id":"59d387474f1c1ba8538b58b2","slug":"11507034951-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यमुक्त किए जाने से नाराज अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यमुक्त किए जाने से नाराज अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
65 अतिथि शिक्षक हुए कार्यमुक्त
फरीदाबाद। जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 65 अतिथि शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुधवार से नव नियुक्ति जेबीटी की काउंसलिंग एवं स्टेशन आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त होने का आदेश मिलते ही सेक्टर-16 स्थित जिला मौलिक शिक्षा विभाग के कार्यालय पर नाराजगी दिखाई दी। अतिथि शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अन्य अतिथि शिक्षक भी इनके समर्थन में नजर आए। अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
दरअसल, जिले में 700 से अधिक अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। पिछले एक दशक से स्कूलों में सेवा दे रहे 65 अतिथि शिक्षकों को कार्य मुक्त करने से उनका दिवाली का त्योहार फीका हो गया। दिवाली से पहले बेरोजगार होने से परेशान शिक्षकों ने सरकार पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया है। अब अतिथि शिक्षकों का एसोसिएशन आंदोलन की राह पकड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभिन्न स्तर पर रणनीति बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि, जिले की अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर पहले से तलवार लटकी हुई थी। 74 नए जेबीटी आने के बाद से इनका निकलना तय माना जा रहा था। विभाग ने निचले स्तर पर कार्रवाई करते हुए अतिथि शिक्षकों को बाहर कर दिया।
सरकार ने अतिथि शिक्षकों के साथ वादाखिलाफी की है। एक दशक से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को दिवाली पर से पूर्व बेरोजगार कर दिया है। इन शिक्षकों के लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
- रघुनाथ शास्त्री, जिलाध्यक्ष, अतिथि शिक्षक एसोसिएशन
शिक्षा निदेशालय से आदेश प्राप्त हो गया है। 65 अतिथि शिक्षकों को मंगलवार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। नवनियुक्ति जेबीटी की काउंसलिंग एवं स्टेशन आवंटन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो जाएगी।
- सतेंद्र कौर वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद