{"_id":"5b7ea9c542c792464429e70f","slug":"111535027653-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजानी इंस्टीट्यूट में रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजानी इंस्टीट्यूट में रोजगार मेले का आयोजन
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खजानी इंस्टीट्यूट में रोजगार मेले का आयोजन
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यक्रम के तहत खजानी वोकेशनल इंस्टीट्यूट की मुख्य शाखा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन सुरेश चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रोजगार मेले में चांदीमाला इंस्टीट्यूट फॉर बेकिंग एंड हॉस्पिटेलिटी, क्रेच वर्कर्स, इवेंट मैनेजमेंट, टप्परवेयर, ओम इनोवेशन, आजाद फाउंडेशन, टच एंड ग्लो ब्यूटी सैलून आदि कंपनियों ने भाग लेकर छात्राओं का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में मौके पर ही पर ही सफल प्रत्याशियों को ऑफर लेटर दिए गए। इस मौके पर सुरेश चौधरी ने कहा कि वे सफल छात्राओं को बधाई देते है जिन्हें आज ऑफर लेटर दिया गया है। संस्थान के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना कार्यक्रम के तहत इस मेले को लगाया गया। उन्होंने कहा कि पहले भारत सरकार की तरफ से उनके शिक्षकों को एक सप्ताह की ट्रेनिंग कराई गई। इसके बाद शिक्षक ने बच्चों को दो महीने की ट्रेनिंग दी। रोजगार मेले को सफल बनाने में खजानी टीम के साथ ही फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन की सदस्या अलका सिंह का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो