{"_id":"5b37bd4d4f1c1bee388b488c","slug":"111530379597-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल दर ढ़ाने पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल दर ढ़ाने पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
टोल दर बढ़ाने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
फरीदाबाद। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर टोल दरें बढ़ाने का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए इन लोगों ने टोल दरें वापस लेने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कांग्रेसियों को वाहन चालकों और आम जनता का समर्थन मिला।
टोल प्लाजा पहुंचे कांग्रेसियों के हाथ में अच्छे दिन गए तेल में जनता पिस गई जुमलों के खेल में, बहुत हुई महंगाई की मार बदल डालो भाजपा सरकार, बढ़े हुए टोल रेट वापिस लो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लिखी तख्तियां थीं। कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी टोल की दरों में हुई वृद्धि को वापस लेने पर अड़ रहे। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही टोल दरों में की गई वृद्धि वापस नहीं की गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। विकास चौधरी ने प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई की जानकारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर को पर फोन पर दी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता टोल प्लाजा के मध्य गुजरने वाली सड़क पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस व टोल प्रबंधकों ने वाहनों को दूसरी लेन से होकर गुजारा। इस प्रदर्शन के दौरान वाहन चालकों ने भी कांग्रेसियों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।
प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद आहुजा, एसएल शर्मा,ग धर्मदेव आर्य, नरेश गोदारा, अनीशपाल मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विकास चौधरी ने कहा कि भाजपाइयों को घेरते हुए कहा कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में टोल टैक्स को जजिया कर बताने वाले भाजपाई आज सत्ता में आने के बाद जनता से किए वादों को भूल गए है, टोल हटाना तो दूर चार साल में तीन बार टोल के दामों में भारी वृद्धि हो चुकी है, जिससे जनता पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
पांच और साढ़े सात रुपये बढ़ाए
फरीदाबाद-गुरुग्राम टोल से गुजरने वाले वाहनों से एक तरफ से पांच रुपय और दोनों तरफ से 7.5 रुपये बढ़ोतरी के रूप में वसूले जा रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों के समक्ष 50 पैसे खुले का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों का कहना है कि 50 पैसे खुले न होने का बहाना बनाकर वाहन चालकों से 38 रुपए वसूले जा रहे हैं। इस मौके पर डा. सौरभ शर्मा, अजय सक्सेना, इकबाल कुरैशी, हरिलाल प्रधान, वासुदेव अहेरिया, बलराज नागर, सुभाष कपूर, सद्दाम खान, सलीम कुरैशी, सुमित त्यागी, आकाश सिंह, ओमबीर, श्यामलाल, रामप्रसाद तहसीलदार आदि कांग्रेसी मौजूद थे।