{"_id":"5acc9f474f1c1bae1a8b466e","slug":"111523359559-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: राकेश भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: राकेश भड़ाना
Updated Tue, 10 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओबीसी वर्ग की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: राकेश भड़ाना
फरीदाबाद। ‘हरियाणा में भाजपा शासनकाल में अन्य पिछड़ा वर्ग की जमकर अपेक्षा हो रही है। ओबीसी वर्ग मूलभूत सुविधाओं तक के लिए तरस रहा है।’ हरियाणा कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन राकेश भड़ाना ने यह बात कही। वह एनआईटी स्थित डबुआ कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए कोई कदम नहीं उठा रही। यह सरकार केवल व्यापारी वर्ग को लाभ पहुंचा रही है। मोदी सरकार ने उद्यमियों को टैक्स में भारी छूट प्रदान की है। जबकि गरीब मजदूरों एवं किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी जो बजट पेश किया उसमें ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए कुछ नहीं रखा। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त हैं और निजी स्कूल एवं अस्पतालों ने लूट मचा रखी है। यह उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर गरीब, मजदूर वर्ग का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर श्रवण माहेश्वरी, गोविंद रघुवंशी, शाहिद खान, सुमन देवी, आशा, धीरज, मनीष, बाला, बल्लू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो