फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दो लाख आबादी को राहत देगी सीवर लाइन

दो लाख आबादी को राहत देगी सीवर लाइन

Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दो लाख आबादी को राहत देगी सीवर लाइन
दो लाख आबादी को राहत देगी सीवर लाइन
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन का शिलान्यास मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। इस सीवर लाइन से लकड़पुर, दयालबाल, शिव दुर्गा विहार कॉलोनी के दो लाख लोगों को फायदा होगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता बिरेंद्र कर्दम की देखरेख में सीवरेज लाइन वर्ष के अंत तक बिछा दी जाएगी। सीएम घोषणा के अनुसार इस लाइन को बिछाने का काम किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की सुध ली है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान किया है। अगर 60 वर्षो में कांग्रेस सरकार काम करती तो यह यह दुर्दशा नहीं होती।
विज्ञापन

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि लकड़पुर, दयालबाग व शिव दुर्गा विहार क्षेत्र में आरएमसी विधि से सड़क निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए है। अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीओ नवल सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता हवा सिंह, हरेंद्र भडाना, गजेन्द्र भड़ाना, रमन जेतली, रवि कुमार, डीएस राणा, भगवान सिंह, अनुराग भंडारी, राजेश चौधरी, अजय सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, नरेश सिंह, अनु यादव, रामा शर्मा, अंजू मिश्रा, सिल्वी जोसेफ, परमिंदर कौर, पल्लवी सिंह, बुधराम भड़ाना, जगन्नाथ, रवि भडाना, एचआर त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, हरीश कुमार, केसी नेगी, एसएस ठाकुर, हीरालाल, सत्यम, आरएस भंडारी, अरविंद कुमार, आरके त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed