{"_id":"5e0201788ebc3e87fe10801d","slug":"faridabad-woman-jumps-off-in-river-was-in-depression-because-of-her-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आकर युवती ने लगाई नदी में छलांग, गोताखोर कर रहे तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग आकर युवती ने लगाई नदी में छलांग, गोताखोर कर रहे तलाशी
Tue, 24 Dec 2019 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में युवती नदी में कूदी
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में यमुना पुल के पास मंगलवार दिन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने पुल से कूदकर नदी में छलांग लगा दी। उसके कूदते ही वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीमारी से तंग आकर शिवानी पुत्री अमर सिंह ने आज सुबह यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों ने शिवानी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों के साथ ही दमकल विभाग के गोताखोर भी युवती की तलाश में जुटे हुए हैं। शिवानी कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थी और अपनी बीमारी के चलते वह परेशान थी। माना जा रहा है कि इसी के तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन