फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad woman assaulted by miscreants for a normal fight crime in Faridabad Delhi NCR news

फरीदाबाद: कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में युवती से मारपीट व छेड़छाड़

Thu, 12 Dec 2019 04:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला बयूरो, फरीदाबाद 
अमर उजाला बयूरो, फरीदाबाद  Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 12 Dec 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
faridabad woman assaulted by miscreants for a normal fight crime in Faridabad Delhi NCR news
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली से सटे सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अशोक एंक्लेव में रहने वाली एक युवती के साथ कार सवार आरोपियों ने कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी। विरोध जताने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट व गाली गलौज भी की। युवती ने मामले की शिकायत फरीदाबाद पुलिस से की है। 

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत सेक्टर-16 महिला थाने में दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। पीड़िता ने बताया कि वह रोज अपने घर के पास कुत्ते को खाना खिलाती है। वह बुधवार शाम को भी कुत्ते को खाना खिलाने के बाद उसे कपड़े पहना रही थी। इसी दौरान एक कार सवार तीन युवक वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


तेज गति से कार लेकर आ रहे युवकों पर चिल्ला कर पीड़िता सड़क से हट गई। इससे नाराज आरोपियों ने युवती से गाली गलौज व छेड़छाड़ शुरु कर दी। आरोप है कि विरोध जताने पर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट भी की है। महिला की शिकायत दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed