{"_id":"580228c34f1c1b6e522927da","slug":"faridabad-wins-medals-in-state-level-kick-boxing-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद ने किक बॉक्सिंग में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद ने किक बॉक्सिंग में जीते पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
kick boxing competition
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला किक बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान 15 वीं हरियाणा राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग रिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता एवं प्रथम हरियाणा प्रीमियर लीग प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता नगर निगम खेल परिसर में शुरू हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश नागर थे। अध्यक्षता रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार के अध्यक्ष संदीप सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अरुण बजाज थे।
विज्ञापन
पहले दिन सीनियर लड़कियों ने 60 किलो फुल कांटेक्ट में झज्जर की अन्नू बंसल, 48 किलो फुल कांटेक्ट में पानीपत की सिमरन ने स्वर्ण, 50 किलो फुल कांटेक्ट में सिरसा की शरणजीत कौर, झज्जर की चिंटी बंसल ने रजत पदक जीता। जूनियर लड़कियों ने 70 किलो लो किक में फरीदाबद की रीमा नर्वत, 56 किलो लो किक में फरीदाबाद की निकिता नर्वत ने स्वर्ण, 56 किलो लो किक में सिरसा की कृतिका ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
52 किलो लो किक में पानीपत की कोमल एवं फरीदाबाद की सोनू, 60 किलो लो किक में पानीपत की मनीषा कडियान एवं झज्जर की कुसुम क्रमश स्वर्ण एवं रजत पदक जीता।
विज्ञापन
सीनियर लड़कों ने 75 किलो फुल कांटेक्ट में फरीदाबाद के अमित कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 57 किलो लो किक में फरीदाबाद के हर्ष चौधरी एवं झज्जर के पवन तंवर, 63 किलो लो किक में फरीदाबाद के योगेंद्र एवं यमुनानगर के साहिल ने क्रमश: स्वर्ण एवं रजत पदक जीता।
हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश संस्थापक महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 200 महिला एवं पुरूष खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रोफेशनल किक बॉक्सिंग में नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद चैलेंजर्स, झज्जर दबंग, यमुनानगर वारियर, सोनीपत शानदार, गुरुग्राम नाइट्स, पानीपत पलटन एवं हिसार फाइटर्स शामिल है।
इस अवसर पर हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संरक्षक सतीश पराशर, वरिष्ठ सदस्य अनिल गुप्ता, पवन कुमार नागपाल, वीरभान शर्मा, रमाकांत साबू, अजय अग्रवाल, दीपक टांटिया मौजूद रहे।