फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad will have a solar park

सोलर सिटी में बनेगा सोलर पार्क

Wed, 07 May 2014 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 07 May 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
Faridabad will have a solar park

फरीदाबाद में सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए सौर ऊर्जा पार्क तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इस पार्क में सोलर उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पार्क स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 25 लाख रुपये का सहयोग दिया जाएगा।

बाकी की राशि हरियाणा सरकार खर्च करेगी। प्रदेश सरकार ने गुड़गांव व फरीदाबाद को सोलर सिटी घोषित किया हुआ है।

ऐसे में सौर ऊर्जा उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा फरीदाबाद व गुड़गांव में कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बॉक्सर 'विजेंद्र' हरियाणा को बनाएंगे मिनी क्यूबा!

अक्षय ऊर्जा विभाग के प्रोजेक्ट अधिकारी राजेश हुड्डा ने बताया कि सरकार की तरफ से आदेश आया है कि पार्क बनाने के लिए जमीन की तलाश की जाए।

कुछ कॉलेजों से भी सहयोग मांगा गया है। पार्क बनने के बाद कॉलेज व स्कूली विद्यार्थियों को भी सोलर उपकरणों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्क में जानकारी देने के लिए विभाग की तरफ से बाकायदा अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed